फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A massive fire broke out in the kitchen of the restaurant

Lucknow News: रेस्टोरेंट के किचन में लगी भीषण आग

Wed, 13 Dec 2023 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 13 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the kitchen of the restaurant
लखनऊ।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विनम्र खंड में मंगलवार को एक रेस्टोरेंट के किचन में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर में दवा के गोदाम में आग लग गई।

एफएसओ गोमतीनगर शिव दरश के मुताबिक मंगलवार शाम चार बजे विनम्र खंड में तखवा चौराहे के पास स्थित देशी हांडी मटन चूल्हा डॉट कॉम रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। होटल मैनेजर नीरज कुमार व कर्मचारी तुरंत बाहर भागे। मैनेजर ने फायर स्टेशन पर सूचना दी और वह खुद कर्मचारियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। कुछ ही देर में पहुंचे दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में आग बुझा दी। एफएसओ का कहना है कि शॉर्ट-सर्किट के कारण किचन में आग लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई मगर हजारों का सामान जल गया।
विज्ञापन


वहीं, सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित पार्किंग नंबर छह के पास वर्धमान टावर के दूसरे तल पर बुशरा हसन का टोरंटो फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड नाम से दवा का गोदाम है। मंगलवार सुबह छह बजे दवा गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम से उठतीं आग की लपटें व धुएं का गुबार देख वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने फायर स्टेशन पर सूचना देकर आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर लपटें तेज होती गईं। तीन दमकल लेकर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। एफएसओ ने बताया कि गोदाम में धुआं भरने से दिक्कत हो रही थी मगर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग संभवत: शॉर्ट-सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed