{"_id":"5f682a9e8ebc3e162a3b83b0","slug":"a-married-couple-commits-suicide-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ ला रही थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने जहर खाकर की आत्महत्या, बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ ला रही थी पुलिस
Mon, 21 Sep 2020 09:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 21 Sep 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसमें खाई और फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों को बयान दर्ज करने के लिए परिजनों संग बरेली से लेकर लखनऊ आ रही थी। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर दोनों ने पुलिस को जहर खाने की जानकारी दी। आनन-फानन में दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, कृष्णानगर के प्रेम नगर सर्राफा निवासी विकास सोनी व कृष्णा नगर के स्नेह नगर निवासी पारुल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब घरवालों ने विरोध किया तो उन्होंने भागकर शादी कर ली और बरेली में पति-पत्नी बनकर रहने लगे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर धीरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक विकास व पारुल ने भाग कर शादी की थी। जिस पर लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छानबीन में पता चला कि युवक और युवती दोनों बरेली में पति-पत्नी बनकर रहते है। पुलिस टीम बरेली पहुंची और वहां से दोनों को बरामद किया जिसके बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश कर वापस लखनऊ लाया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के साथ गाड़ी में लड़की का भाई व जीजा भी मौजूद था। मामले में लड़की की मां की तहरीर पर कोर्ट ने विवेचना का आदेश दिया था जिस पर पुलिस लड़की से पूरे मामले की पूछताछ कर बयान दर्ज करने वाली थी। रास्ते में प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों ने जहर खा लिया। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों को जहरीला पदार्थ कैसे और कब मिला।