फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man threaten a woman constable in PGI Lucknow.

Lucknow: महिला सिपाही के घर पर युवक ने बोला धावा, जान से मारने की दी धमकी, स्कूटी में लगाई आग

Mon, 26 Dec 2022 07:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Dec 2022 07:34 PM IST
सार

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक दबंग युवक महिला सिपाही के घर पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। दबंग ने महिला सिपाही की स्कूटी में आग लगा दी।

विज्ञापन
A man threaten a woman constable in PGI Lucknow.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई के कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सिपाही आशियाना थाने में तैनात है। शनिवार रात को करीब 10 बजे एक युवक उसके घर पर धावा बोल दिया। सिपाही से विवाद किया और उसे व भाई को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसकी स्कूटी में आग लगा दी। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पीजीआई राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक आशियाना थाने में महिला सिपाही तैनात है। कल्ली पश्चिम स्थित पुलिस लाइन में वह अपने भाई के साथ रहती है। शनिवार रात 10 बजे उसके घर पर रायबरेली के  हरचंदपुर स्थित काजीपुर का रहने वाला योगेंद्र पांडेय पहुंच गया। महिला सिपाही का आरोप है कि उसने दरवाजा पीटना शुरू किया। दरवाजा खोला तो योगेंद्र ने सिर पर तमंचा लगा दिया। उसे धमकी दी कि महिला सिपाही व उसके भाई की हत्या कर देगा। महिला सिपाही ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटने लगे। भागते समय आरोपी योगेंद्र ने बाहर खड़ी स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। महिला सिपाही का आरोप है कि योगेंद्र ने उसका अश्लील वीडियो बना रखा है। जिसे वायरल करने की धमकी देता है। उसने आपत्ति की तो तेजाब फेंकने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्रों को किया नमन, बोले- युगों-युगों तक प्रेरणा देगा बलिदान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑनर किलिंग: भाई को पसंद नहीं था गांव के ही युवक के साथ बहन का संबंध, गला घोंटकर मार डाला, घर में दफनाया



वीमेन पावर लाइन कर्मचारी को पीटा
पीजीआई  वृन्दावन सेक्टर 16 में सत्यवीर रहते हैं। वह 1090 में कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह अपनी कार से फैमिली बाजार में सामान लेने गये थे। कार के सामने कुछ लोगों ने गाड़ी लगा दी। सत्यवीर ने आपत्ति की तो विवाद करने लगे। सत्यवीर ने मना किया तो उनको गाड़ी से बाहर खींच लिया और मारने लगे। सत्यवीर के मुताबिक हमला करने वालों में उदित यादव, रजत यादव, सौरभ यादव, निखिल यादव अमन सिंह व शेखर थे। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी और दो मोबाइल भी लूट ले गये। प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed