{"_id":"5c65287abdec2259e364ee64","slug":"a-man-shot-his-wife-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वेडिंग कंपनी की कर्मचारी को पति ने सरेराह मारी गोली, हालत गंभीर, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेडिंग कंपनी की कर्मचारी को पति ने सरेराह मारी गोली, हालत गंभीर, मचा हड़कंप
Thu, 14 Feb 2019 02:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
घायल सोबिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ठाकुरगंज में मंगलवार आधी रात वेडिंग कंपनी में काम करने वाली सोबिया को पति मजहर ने कनपटी पर गोली मार दी। एग्जॉन मांटेसरी स्कूल के पास हुई वारदात से हड़कंप मच गया। पुलिस सोबिया को ट्रॉमा सेंटर लाई, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि मजहर के खिलाफ सोबिया की मां चिनहट निवासी अंजली वीरवानी की तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोबिया का असली नाम सोनिया वीरवानी है।उसका पहले पति से तलाक हो चुका है
करीब दो साल पहले उसने धर्म परिवर्तन कर मजहर से निकाह किया और फिलवक्त उसके साथ कैंपबेल रोड पर अपार्टमेंट में रह रही है। मजहर से भी अक्सर उसका झगड़ा व मारपीट होती है। सोमवार देर रात वह शादी कार्यक्रम निपटाकर सहकर्मी के साथ घर लौटी, जिस पर मजहर काफी नाराज हुआ। उसने सोबिया को जान से मारने की धमकी भी दी।

एग्जॉन स्कूल के पास दोनों में हुई कहासुनी
सोबिया ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई। रात को ही पुलिस पहुंची और मजहर को बुलाया, लेकिन वह भाग गया। मंगलवार शाम वह स्कूटी से राजाजीपुरम निवासी परिचित सोनी वर्मा के घर गई थी। वहां स्कूटी खड़ी कर सहकर्मियों को लेकर आलमबाग में शादी कार्यक्रम में गई।
इसे निपटाकर वह फिर से राजाजीपुरम पहुंची और रात दो बजे स्कूटी लेकर घर को चल पड़ी। एग्जॉन मांटेसरी स्कूल के पास मजहर ने उसे रोका। दोनों में कहासुनी हुई और मजहर ने तमंचा निकालकर उसकी दायीं कनपटी से सटाकर गोली चला दी। गोली बाएं गाल में जाकर फंस गई।
सोबिया को मरा समझकर मजहर भाग निकला। घायल सोबिया ने सोनी को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने परिवारीजनों को फोन करने के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मजहर मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला है। उसने इंजीनियरिंग की है, लेकिन कोई नौकरी या कारोबार नहीं करता है। उसके मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाने के साथ ही करीबियों-परिचितों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।