{"_id":"5d05f3b68ebc3e6491283f61","slug":"a-man-shoots-himself-while-talking-to-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्हॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेज युवक ने खुद को मारी गोली, एक महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेज युवक ने खुद को मारी गोली, एक महीने पहले हुई थी शादी
Sun, 16 Jun 2019 03:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Jun 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी शुभम रस्तोगी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में सराफा व्यवसायी शुभम रस्तोगी (27) ने शनिवार तड़के पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से अनबन के चलते ससुराल से लौटे युवक ने 3:17 बजे अपनी सास को व्हॉट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा और पत्नी से बातचीत के दौरान खुदकुशी की।
विज्ञापन
महीनाभर पहले उसकी शादी हुई थी। वह माता-पिता के साथ पत्नी को विदा कराने सीतापुर गया था और अकेले घर लौट आया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव सैंथा में कमलेश यादव के मकान में किराए पर रहने वाले सराफा व्यापारी शुभम रस्तोगी ने रात 3:17 से 3:19 बजे के बीच पिता संजय रस्तोगी की लाइसेंसी बंदूक की नाल ठुड्डी से सटाकर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
इसकी भनक लगने पर संजय पत्नी कंचन के साथ सीतापुर के आलमनगर से आननफानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच करके बंदूक कब्जे में लेने के साथ शव मॉर्च्युरी भेजा गया। संजय ने पुलिस को जानकारी दी कि महीनाभर पहले शुभम की शादी सीतापुर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी सोनम से हुई थी। उसे विदा कराने बृहस्पतिवार को संजय, कंचन और शुभम सीतापुर गए थे।
विज्ञापन
आलमनगर स्थित मूलनिवास से शुक्रवार को सोनम के घर पहुंचे। किसी बात को लेकर शुभम व सोनम में तकरार हो गई। इससे नाराज शुभम रात को काकोरी लौट आया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कमरे से सुसाइड नोट मिला है। उस पर शुभम ने लिखा कि वह पूर्ण होशोहवास में सुसाइड कर रहा है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है।
Trending Videos
धमाका सुनकर कांप गई पत्नी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर रात मां के मोबाइल फोन से बात कर रही सोनम ने धमाके की आवाज सुनी। दुनिया छोड़कर जाने की बात कह रहे पति को आवाज देते हुए चीखने लगी। जवाब न मिलने पर मां को जानकारी दी। व्हॉट्सएप पर सुसाइड नोट देखते ही अनहोनी का शक हुआ। सोनम के परिवारीजनों ने संजय रस्तोगी को जानकारी दी।