फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man's dead body found outside his home in sadarpur Siatpur.

Sitapur: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 04 Jul 2024 11:57 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सदरपुर (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सदरपुर (सीतापुर) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 04 Jul 2024 11:57 AM IST
सार

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव उसके घर के बाहर बरामद हुआ है। वह देर शाम एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था। सुबह घर के बाहर तख्त पर उसका शव मिला है।

विज्ञापन
A man's dead body found outside his home in sadarpur Siatpur.
मामले की जानकारी पर लगी भीड़्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सदरपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में घर से बाहर तख्त पर संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाये गये। भाई ने गांव के ही तीन लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की आशंका जाहिर की है। मृतक के भाई ने सदरपुर थाने में तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सदरपुर के धरमपुर गांव निवासी दिनेश पुत्र गुरुदीन ने पुलिस को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि उसके भाई ओमप्रकाश (32 वर्ष) पुत्र गुरुदीन को बुधवार देर शाम गांव के ही देशराज पुत्र गया प्रसाद, अवधेश पुत्र भगौती, पुजारी पुत्र श्रीकेशन व दो अन्य अज्ञात लोग बुलाकर थानगांव के फरेंदहा पुरवा निवासी संबारी के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ एसिड कांड: मैसेज में लिखा था, तुम मुझे अच्छी लगती हो नंबर अनब्लॉक करो, मुझसे मिलो... वर्ना अंजाम भुगतना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा के पत्ते देख अपने प्रत्याशी तय करेगी सपा, विधानसभा की 10 सीटों पर होना है उपचुनाव


उसके बाद पूरी रात यह लोग वापस नहीं आये। सुबह जगने पर घर से बाहर तख्त पर ओम प्रकाश (32) मृत पड़े मिले। ओम प्रकाश के सिर पर चोट के निशान हैं। मृतक के भाई दिनेश ने सदरपुर थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed