{"_id":"65f995c6e7c76b2ef90b3e73","slug":"a-man-s-dead-body-found-near-petrol-pump-in-ambedkarnagar-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amabedkar nagar: खंडहर में पड़ा मिला युवक का शव, जलाकर मारने का किया गया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amabedkar nagar: खंडहर में पड़ा मिला युवक का शव, जलाकर मारने का किया गया प्रयास
Tue, 19 Mar 2024 07:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Mar 2024 07:10 PM IST
सार
अकबरपुर के खंडहर में युवक का जला हुआ शव पड़ा मिला है। मृतक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर में एक पेट्रोल पंप के निकट मंगलवार को एक युवक का शव जला हुआ पाया गया। इससे आसपास सनसनी फैल गई। अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम के साथ ही एएसपी पश्चिमी और सीओ सिटी ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
युवक का चेहरा और शरीर के अन्य हिस्से भी जले हुए हैं। माना जा रहा है कि करीब 45 वर्षीय युवक की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई हालांकि पूरी तरह जल नहीं पाया। युवक की पहचान की कोशिश हुई लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने दिए संकेत... स्वामी प्रसाद मौर्य और वरुण गांधी को दे सकते हैं टिकट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंदिरा गांधी के उतरते ही रायबरेली वीआईपी हो गई, आखिर क्यों उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का जायजा लिया। युवक का शव अकबरपुर नगर के अयोध्या रोड स्थित सरदार पेट्रोल पंप के पीछे एक खंडहर में पाया गया।
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार अलग-अलग टीम का गठन किया गया है जिन्होंने काम शुरू कर दिया है। अभी पहली प्राथमिकता युवक के पहचान की है।