फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man's dead body found hanging in a garden in Amethi.

अमेठी: गांव के बाहर बाग में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया

Tue, 19 Sep 2023 03:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Sep 2023 03:19 PM IST
सार

अमेठी के भेटुआ गांव में एक युवक का शव बाग में रस्सी से लटका मिला है।  सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पूरे गांव के लोग जुट गए।

विज्ञापन
A man's dead body found hanging in a garden in Amethi.
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के भेटुआ गांव के बाहर बाग में युवक का शव रस्सी से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ गांव निवासी सुरेंद्र कश्यप (28) का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर बाग में रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पूरे गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी और मायावती के बीच हुई मुलाकात, इंडिया गठबंधन में आ सकती है बसपा


ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अमेठी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नही थी वो आज सुबह चार बजे अपने घर से निकला था जिसके बाद बाग में उसका शव फांसी पर लटकता मिला है।
 
एसएचओ अरुण द्विवेदी ने कहा कि पेड़ पर युवक का शव लटकने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed