{"_id":"65096ec1ec70867276097623","slug":"a-man-s-dead-body-found-hanging-in-a-garden-in-amethi-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: गांव के बाहर बाग में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: गांव के बाहर बाग में रस्सी के सहारे लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लिया
Tue, 19 Sep 2023 03:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Sep 2023 03:19 PM IST
सार
अमेठी के भेटुआ गांव में एक युवक का शव बाग में रस्सी से लटका मिला है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पूरे गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के भेटुआ गांव के बाहर बाग में युवक का शव रस्सी से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ गांव निवासी सुरेंद्र कश्यप (28) का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर बाग में रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला है। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पूरे गांव के लोग जुट गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महिला आरक्षण बिल: मायावती की मांग 33 नहीं 50 प्रतिशत दें आरक्षण, SC-ST महिलाओं के लिए अलग कोटा दें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी और मायावती के बीच हुई मुलाकात, इंडिया गठबंधन में आ सकती है बसपा
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अमेठी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नही थी वो आज सुबह चार बजे अपने घर से निकला था जिसके बाद बाग में उसका शव फांसी पर लटकता मिला है।
एसएचओ अरुण द्विवेदी ने कहा कि पेड़ पर युवक का शव लटकने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।