फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man promised a girl for marriage and raped her.

फेसबुक पर दोस्ती, फिर प्यार और लगातार करता रहा रेप

Wed, 15 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
A man promised a girl for marriage and raped her.
demo pic

गोमतीनगर में किराये के मकान में रह रही युवती ने बंगलुरू में पढ़ाई कर रहे और वाराणसी के सारनाथ निवासी फेसबुक दोस्त रविन्द्र गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि रविन्द्र ने उसके साथ शादी का झांसा देकर रेप किया है। पीड़िता ने महिला आयोग से शिकायत की थी।

विज्ञापन


महिला आयोग ने सीओ गोमतीनगर और वाराणसी कैंट के सीओ को इस प्रकरण की जांच सौंपी थी। एसओ धीरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि युवती बीते करीब चार साल से लखनऊ में रह रही है।
विज्ञापन


वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के साथ ही एक निजी कंपनी में पार्टटाइम जॉब भी करती है। रविन्द्र से उसकी दोस्ती फेसबुक पर एक गुजरात में रहने वाले एक रिश्तेदार के जरिए हुई। उसी रिश्तेदार ने बताया कि रविन्द्र बंगलुरु में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में पढ़ाई कर रहा है और दोनों की जोड़ी खूब जमेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी ने दोनों को एक-दूसरे का मोबाइल नंबर दिया था। इसी के बाद रविंद्र और युवती के बीच फेसबुक पर चैटिंग और मोबाइल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। कई बार वीडियो कॉल भी हुई।

पहले रेप, फिर मांगी माफी और किया शादी का वादा

A man promised a girl for marriage and raped her.
demo pic

पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान रविन्द्र लखनऊ आया और गोमतीनगर के एक होटल में उसे पत्नी बताते हुए कमरा बुक कराया। डिनर के दौरान खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसने युवती को बेसुध कर रेप किया। होश में आने पर उसने माफी मांगते हुए शादी करने की बात कही।

रविंद्र जब भी लखनऊ आता, शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाता। युवती माता-पिता से मिलाने की जिद करती तो टाल देता। एक दिन वह युवती को माता-पिता से मिलाने की बात कहकर वाराणसी ले गया और कैंट के एक होटल में उसे ठहराया। बकौल युवती, यहां भी रविंद्र ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

अगले दिन माता-पिता के बाहर होने का बहाना बनाकर उसने युवती को लखनऊ वापस भेज दिया। इस दौरान वह लगातार युवती से फेसबुक पर चैटिंग करते हुए शादी का आश्वासन देता रहा। बीती 22 जनवरी को रविंद्र ने युवती को बंगलुरू बुलाया। दो-तीन दिन उसे साथ रखने के बाद वापस भेज दिया।

वीडियो बनाया था, उसे दिखाकर करता रहा ब्लैकमेल

A man promised a girl for marriage and raped her.
demo pic

पीड़िता का कहना है कि रविंद्र जब पहली बार लखनऊ आया था तब गोमतीनगर के एक होटल के कमरे में उसे बेसुध करके मोबाइल कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। होश में आने पर उसने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

बकौल पीड़िता, शारीरिक संबंध से इन्कार करने पर वह परिचितों और दोस्तों को वीडियो दिखाने की बात कहता। पीड़िता ने फेसबुक और व्हाट्सएप के चैट रिकार्ड भी पुलिस को सौंपे हैं।

शादी के दिन मोबाइल फोन बंद करके गायब हुआ
युवती ने शादी का दबाव डाला तो वह टालमटोल करने लगा। सीओ कैंट ने दोनों पक्ष को वाराणसी बुलवाया। बीती 15 मार्च को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ पहुंची तो रविंद्र अपने परिवार को लेकर आया। दोनों पक्ष ने 16 मार्च को कोर्ट में शादी का आवेदन दाखिल किया।

हालांकि, जब शादी का दिन आया तो रविंद्र मोबाइल फोन बंद करके गायब हो गया। पीड़िता ने उसके पिता से संपर्क किया तो उन्होंने धमकाना शुरू कर दिया। बीती एक जून को पीड़िता ने रविंद्र को फोन किया तो उसने शादी से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed