फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man poisoned his mother-in-law to death over a love affair with his nephew

Lucknow News: भांजे से प्रेम प्रसंग में सास को जहर देकर मार डाला

Sat, 11 Apr 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A man poisoned his mother-in-law to death over a love affair with his nephew
शांति देवी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
काकोरी। क्षेत्र में मोहान रोड स्थित इब्राहिमगंज गांव निवासी मनोज रावत की पत्नी शालिनी ने रोटी में जहर देकर सास शांति देवी (65) को मार डाला। शांति ने बताया कि उसका भांजे करन से प्रेम प्रसंग है। उसके कहने पर ही सास को जहरीला पदार्थ खिलाया। दोनों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित के मुताबिक डीएम से अनुमति लेकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मनोज रावत ने बताया कि पांच अप्रैल की रात खाना खाने के कुछ ही देर बाद मां की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां अगले दिन उनकी मौत हो गई। इसके बाद आनन-फानन शव दफना दिया गया। नौ अप्रैल को मामले का खुलासा तब हुआ जब करन ने बताया कि शालिनी ने कीटनाशक दवा मंगवाई थी। शक गहराने पर परिजनों ने घर में तलाश की तो मौरंग के ढेर में छिपाई जहर की शीशी और आधी रोटी मिली। कड़ाई से पूछताछ पर शालिनी ने सास को जहर देने की बात स्वीकार ली।
विज्ञापन

मनोज का यह भी आरोप है कि शालिनी एक-एक कर पूरे परिवार को खत्म करना चाहती थी, ताकि प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके। आरोपी उनकी संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि शालिनी ने पहले भी चाय में जहर मिलाकर सास को मारने की कोशिश की थी, लेकिन संदेह होने पर उन्होंने चाय नहीं पी थी। इंस्पेक्टर सतीश राठौर के अनुसार फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। जहर मिली रोटी को कब्जे में लिया है।

शांति देवी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।

शांति देवी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।

शांति देवी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।

शांति देवी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed