फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man of Amethi died of Corona in Mumbai.

अमेठी: मुंबई में रह रहे युवक की कोरोना से मौत, अंतिम दर्शन तक न कर सके परिजन, गांव में मातम

Tue, 28 Apr 2020 07:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Apr 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
A man of Amethi died of Corona in Mumbai.
विनोद कुमार यादव - फोटो : amar ujala

गौरीगंज थाने के भीखीपुर निवासी एक युवक की मुंबई में कोरोना से मौत हुई है। युवक का मुंबई में ही दाह संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन


स्थानीय थाने के पूरे ओझा मजरे भीखीपुर का मूल निवासी विनोद कुमार यादव (40) मुंबई में रहकर निजी कंपनी में बतौर सप्लायर काम करता था। परिजनों के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व विनोद को जुखाम, बुखार व खांसी शुरू हुई।
विज्ञापन


कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्हें मुंबई के केएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।  26-27 अप्रैल की रात करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया था कि विनोद कोरोना पॉजिटिव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अगले दिन ही उनके शव का अपने स्तर पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद से विनोद के परिवार व गांव में मातम पसरा है। परिवार व गांव के लोगों को सर्वाधिक मलाल इस बात का है कि वे विनोद के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed