{"_id":"5bdabf63bdec22697652ae92","slug":"a-man-murdered-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा, बाइक फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ा, बाइक फूंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
वारदात स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में श्रीकांत उर्फ सोनू मिश्र (30) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ा और उनकी बाइक फूंक दी।
विज्ञापन
मृतक के भाई हरिकांत ने बताया कि उसके बड़े भाई उमाकान्त की पत्नी अर्चना से बुधवार शाम को श्रीकांत किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।
जिसके बाद बृहस्पतिवार सुबह अर्चना के मायके पट्टी थाना कूरेभार से उसके पिता गिरिजेश अपने बेटे रजनीश व गोलू और रिश्तेदार अशोक के साथ तीन अन्य लोगों को लेकर बाइक से पहुँचे और श्रीकांत को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच रजनीश ने श्रीकांत को गोली मार दी।
विज्ञापन
गोली लगने से श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ लिया उनकी बाइक आग के हवाले कर दी।
मामले की जानकारी पर पुलिस कर्मी पहुंचे और वारदात स्थल का जायजा लिया।