फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered in Maholi kotwali in Sitapur.

सीतापुर: मारपीट में घायल युवक की मौत, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Sun, 08 Oct 2023 11:15 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Oct 2023 11:15 AM IST
सार

आपसी झगड़े में एक युवक को बुरी तरह पीटने से उसकी मौत हो गई। जिससे आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन
A man murdered in Maholi kotwali in Sitapur.
शव रखकर प्रदर्शन करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के महोली कोतवाली क्षेत्र में मारपीट से जख्मी हुए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी हुई है। क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी सुनील सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को उसके भाई नैमिष सिंह (18)उर्फ मनीष सिंह का विवाद  चंद्र प्रकाश वर्मा और उसके पुत्र अमरीश वर्मा के साथ पेड़ काटने को लेकर हुआ था।

विज्ञापन


आरोपियों ने नैमिष को बुरी तरीके से पीट दिया था। पुलिस में मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।  शनिवार को नैमिष की तबीयत बिगड़ी और मारपीट की वजह से आई अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 1.10 लाख जोड़ों का सामूहिक विवाह: वर कहीं का भी हो, पर वधू यूपी की होनी चाहिए, यहां कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में जल्द बनेंगे टॉय और फर्नीचर पार्क, यूपी के इन शहरों से होगी शुरुआत, 'यीडा' करेगा निर्माण


शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव को महोली हरगांव मार्ग पर बड़ा गांव कस्बे में सड़क पर रख दिया फिर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी हुई है।

परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। सीओ महोली अमन सिंह ने बताया मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed