{"_id":"5ee099705fa8c12db717ac98","slug":"a-man-murdered-in-haidergadh-kotwali-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: रात में फोन करके युवक को बुलाया, सुबह हाईवे के किनारे पड़ी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: रात में फोन करके युवक को बुलाया, सुबह हाईवे के किनारे पड़ी मिली लाश
Wed, 10 Jun 2020 01:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
मामले की छानबीन करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव के निवासी विजय कुमार का पुत्र सूरज रावत (20) के मोबाइल पर मंगलवार देर रात किसी का फोन आया, जिसके बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन इसका पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह सूरज का शव निर्माणाधीन हाईवे के किनारे खेत में पड़ा पाया गया। लोगों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट का निशान है। मृतक की कॉल डिटेल और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। रात में फोन करके बुलाने वाला व्यक्ति कौन था, हत्या किसने की। मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन