फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife in a car Kurebhar Thana Kshetra in Sultanpur.

Sultanpur: चरित्रहीनता के शक में पति ने पत्नी को कार के अंदर गला दबाकर मार डाला, गेट खोलकर भागे बच्चे

Sun, 13 Aug 2023 11:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Aug 2023 11:34 AM IST
सार

चरित्रहीनता के संदेह पर एक युवक ने कार के अंदर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वह बच्चों को भी मार देना चाहता था पर पुलिस की तत्परता से उनकी जान बच गई।

विज्ञापन
A man murdered his wife in a car Kurebhar Thana Kshetra in Sultanpur.
आरोपी राहुल मिश्रा व कार जिसमें हत्या की गई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लाकर एक पति ने चरित्रहीनता के आरोप में अपनी पत्नी को बच्चों के सामने इनोवा कार के अंदर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। वह लखनऊ से परिवार को लेकर निकला था। घटना सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर गांव के पास हुई। युवक अपने दोनों बच्चों की भी हत्या की फिराक में था पर पुलिस की तत्परता से बच्चों की जान बच गई।

विज्ञापन


आरोपी लखनऊ के कांशीराम योजना का निवासी बताया जा रहा है। कूरेभार कोतवाल प्रवीण यादव ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को हिरासत में लिया गया है। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद देखभाल की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 1500 फीट का झंडा लेकर निकली तिरंगा रैली, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा आसमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: विकास कार्यों में सामने आया 20 करोड़ का घोटाला, ठेकेदारों को मिला अनुचित लाभ, कैग रिपोर्ट में खुलासा




घटना सुबह लगभग पांच बजे की है। राहुल मिश्रा (37) पुत्र दिनेश चंद्र मिश्रा लखनऊ में रहता है। रविवार सुबह वह अपनी पत्नी मोनिका गुप्ता (35), पुत्री इशिका (12) व पुत्र अथर्व (5) को लेकर एक्सप्रेस वे से होकर रायबरेली जा रहा था।

कूरेभार थानाक्षेत्र के पास गाड़ी खड़ीकर मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे गेट खोलकर भागे तो यूपीडा गश्ती दल गाड़ी के पास पहुंचा तब तक आरोपी ने गाड़ी अंदर से लॉक कर लिया था।
शीशा तोड़कर राहुल को बाहर निकाला गया।

सूचना पर कूरेभार पुलिस शव, आरोपी पति व बच्चों को थाना ले गई । दोनों की लव मैरिज हुई थी। हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह बताया जा रहा है। बच्चे गेट खोलकर भाग लिए इससे वह बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed