{"_id":"64d85ad7b0ffa59de0075a45","slug":"amar-ujala-maa-tujhe-pranaam-tiranga-rally-in-lucknow-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiranga Rally: 1500 फीट का झंडा लेकर निकली तिरंगा रैली, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiranga Rally: 1500 फीट का झंडा लेकर निकली तिरंगा रैली, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंजा आसमान
Sun, 13 Aug 2023 01:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:14 PM IST
सार
यूपी सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने रविवार को रमाबाई अंबेडकर मैदान से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया। यह रैली अंबेडकर विश्वविद्यालय पहुंची। जहां सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा को रवाना करते यूपी के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमर उजाला द्वारा आयोजित मां तुझे प्रणाम तिरंगा यात्रा को रविवार को यूपी सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने रमाबाई अंबेडकर मैदान के मुख्य गेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
जिसके बाद तिरंगा लेकर छात्र शहीद पथ के समानांतर होते हुए बीबीएयू पहुंचे। बीबीएयू के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शहीदों के परिजनों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयोजन के मुख्य प्रायोजक सेंचुरियन डिफेंस अकादमी के संस्थापक शिशिर दीक्षित का कहना है कि हर बच्चा देश की आन-बान-शान बने, बस यही हमारा लक्ष्य है।