फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his mother in motipur thana kshetra in Bahraich.

Bahraich: बेटे ने मां की डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, नशे की हालत में पिता से कर रहा था विवाद

Thu, 26 Oct 2023 05:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Oct 2023 05:10 PM IST
सार

नशे की हालत में पिता से विवाद कर रहे बेटे ने मां की डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A man murdered his mother in motipur thana kshetra in Bahraich.
वारदात के बाद घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक नशे की हालत में अपने पिता के साथ विवाद कर रहा था। विवाद बढ़ता देख उसकी मां विवाद शांत करवाने आई तो बेटे ने डंडे से मां पर हमला कर दिया। नशे में बेटे ने मां पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हत्यारोपी बेटे पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश शुरु कर दी है।

विज्ञापन


मोतीपुर थाना के ग्राम पंचायत मेढकिया पौंडा वीरेंद्र कुमार बुधवार की देर रात नशे की हालत में घर पहुंचा और पिता होली के साथ विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और उसने पिता होली के साथ मारपीट शुरु कर दी। पति के साथ मारपीट होता देख वीरेन्द्र की मां कुन्नी देवी (52) दौड़कर मौके पर पहुंची और बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन नशे में धुत्त वीरेन्द्र ने अपनी मां पर भी हमला कर दिया। उसने डंडे से मां कुन्नी देवी के पर कई वार किए और फरार हो गया। गंभीर रुप से चोटिल कुन्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में सियासत तेज: जेल में बंद आजम ने मिलने से किया इनकार, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- प्रशासन ने बनाया दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में राममय हो गई कंगना, इस अंदाज में नजर आईं, बोलीं- सबसे बड़ा तीर्थ बनेगा, तस्वीरें


परिजन आननफानन उसे लेकर सीएचसी मोतीपुर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मृतका के बड़े बेटे हीरालाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मोतीपुर थाना प्रभारी श्रीधर पाठक दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। साथ ही शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

शराब के चंद पैसों के लिए मां को उतारा मौत के घाट
बताया जाता है कि वीरेन्द्र शराब का आदी है और लगभग रोजाना शराब पीता है। बुधवार की रात भी वह शराब पीकर आया था। वहीं वह और शराब पीने के लिए पिता होली से रुपए मांग रहा था। होली पैसे देने से मना कर रहा था जिसके चलते दोनो में विवाद हो रहा था। इसी दौरान पहुंची उसकी मां कुन्नी ने भी पति का साथ देते हुए पैसे देने से मना कर दिया जिसके बाद झल्लाए वीरेन्द्र ने मां के सिर पर लाठी से हमला कर दिया और हत्या के बाद फरार हो गया।

बड़े भाई ने छोटे भाई पर दर्ज करवाया हत्या का मुकदमा
थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि मृतका कुन्नी देवी के बड़े बेटे हीरालाल ने अपने छोटे भाई वीरेन्द्र के खिलाफ तहरीर दी है। हीरालाल की तहरीर पर वीरेन्द्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed