{"_id":"63284e65d080636f610ac9d6","slug":"a-man-murdered-his-father-in-a-village-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: पिता को चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात के बाद फरार हुआ कलियुगी बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: पिता को चाकू से गोदकर मार डाला, वारदात के बाद फरार हुआ कलियुगी बेटा
Mon, 19 Sep 2022 04:41 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Sep 2022 04:41 PM IST
सार
बहराइच में शैतान बने एक बेटे ने चाकू से गोदकर अपने बेटे की हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के लक्ष्मणपुर जंगल मटेरा गांव में एक युवक ने अपने ही बाप को चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर जंगल मटेरा गांव निवासी सुकई सोमवार को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था। बताया जाता है कि विवाद को छुड़ाने के लिए 75 वर्षीय पिता श्यामलाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पत्नी से विवाद कर रहा गुस्साए युवक ने छुड़ाने आये बाप पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार करने पर पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया जाएगा।