फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his daughter because she wanted to marry with her choice man in Amethi.

अमेठी: प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर बेटी को चाकू से गोद डाला

Tue, 09 Jun 2020 07:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jun 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
A man murdered his daughter because she wanted to marry with her choice man in Amethi.
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर पिता ने बेटी को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। एक के बाद एक बेटी के सीने, पीठ पर छह बार चाकू से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े दिलदहलाने वाली घटना की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस अफसर पहुंच गए। हत्या करने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पूरे बसावन मजरे तिलोई गांव निवासी छेट्दू रैदास की बेटी का 10 जून को विवाह है। सोमवार को घर पर तेल पूजन था। गांव निवासी रामचंदर रैदास की बेटी रितु (18) तेल पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इस दौरान रितु ने छेद्दू रैदास की पत्नी से कहा कि बेटी का ब्याह कर लो और आपके बेटे सुधीर गौतम का ब्याह मैं अपने साथ करूंगी।
विज्ञापन


यह बात रितु के पिता ने सुनी तो उसे नागवार गुजरी। उस समय पिता रामचंदर रैदास कुछ नहीं बोला लेकिन अंदर ही अंदर उसे दिल में बेटी की बात को लेकर गुस्सा था। मंगलवार को रामचंदर ने बेटी रितु पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर सीओ तिलोई अर्पित कपूर, थानेदार विश्वनाथ यादव घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस को घर के अंदर रितु का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके सीने, पीठ पर चाकू के घाव थे। वारदात से दहशत फैल गई। लोगों का मजमा जुट गया।

15 साल पहले मर गई थी रितु की मां

पुलिस ने वारदात के कुछ देर बाद ही पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बेटी की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया। सीओ ने बताया कि प्रेमी के साथ शादी की जिद करने पर पिता ने ही बेटी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पिता को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतका के बाबा बब्बू ने बताया कि रितु की मां की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। हम सबने पोते सुरेंद्र गौतम के साथ ही पोती रितु की परवरिश की थी। उसके बेटे ने उसकी पोती की हत्या कर दी। उसका बेटा इस तरह की हरकत कर देगा, उसने कभी सोचा नहीं था।

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी मृतका
मृतका के बाबा ने बताया कि पोती रितु को पढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी़ गई। हम सब चाहते थे कि वह पढ़कर नौकरी करे। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और मौजूदा समय में राजा कान्हा पीजी डिग्री कॉलेज जगेश्वरगंज अमेठी से पढ़ाई कर रही थी। उसकी हत्या की घटना ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed