फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murder his cousin's wife in Gonda.

गोंडा: मामूली विवाद में बांके से चचेरी भाभी का सिर व हाथ काट कर अलग कर दिया

Thu, 15 Oct 2020 01:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Oct 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
A man murder his cousin's wife in Gonda.
वारदात के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : amar ujala

गोंडा जिले के करनैलगंज में एक युवक ने मामूली विवाद के बाद अपनी चचेरी भाभी को बांके से काटकर उसकी गर्दन और हाथ को शरीर से अलग कर दिया। हत्या के बाद खून से लथपथ बांका लेकर युवक रेलवे लाइन के किनारे चलता हुआ पुलिस चौकी पहुंचा।

विज्ञापन


मामले की जानकारी पर हड़कंप मच गया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बुढ़वलिया खास का है जहां अंगनू और नान्हू दो सगे भाई हैं जिनके बीच पहले से जमीन का विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को अंगनू के बेटे राकेश गौतम ने नान्हू की बहू लक्ष्मी (28) पत्नी हीरालाल गौतम को बांके से काट डाला।
विज्ञापन


पहला वार उसकी गर्दन पर करके उसकी गर्दन काट दी। इसके बाद दाहिने हाथ को शरीर से अलग कर दिया। तीसरे बांके से उसकी कनपटी पर वार किया गया। वह वहीं गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं की पुष्टि

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी पुलिस हिरासत में है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक ने महिला की हत्या कर रेलवे लाइन के किनारे किनारे भागकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर जमे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed