{"_id":"64c6285de805fff177013b9a","slug":"a-man-lost-3-42-lakh-rupees-in-friendship-with-a-lady-of-landon-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लंदन की महिला से दोस्ती के चक्कर में 3.42 लाख रुपये गंवाए, मांग बढ़ती देख ठगी का खुलासा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लंदन की महिला से दोस्ती के चक्कर में 3.42 लाख रुपये गंवाए, मांग बढ़ती देख ठगी का खुलासा हुआ
Sun, 30 Jul 2023 02:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Jul 2023 02:37 PM IST
सार
लंदन की एक महिला से दोस्ती का चक्कर युवक को भारी पड़ गया। उसने 3.42 लाख रुपये गंवा दिए। ठगों ने उससे बीमा व टैक्स के नाम पर रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
सोशल मीडिया पर लंदन की महिला से दोस्ती के चक्कर में गोसाईंगंज निवासी अंकित गुप्ता ने 3.42 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अंकित के मुताबिक, कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक रिक्वेस्ट आई थी। चैटिंग के दौरान महिला ने अपना परिचय लंदन निवासी बोरिस जॉनसन के रूप में दिया। उसने बताया कि उसे भारत में एक अस्पताल खोलना है। जल्द ही जमीन देखने भारत आने वाली है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश! किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में टिकट मांगेगी सपा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बीजेपी ने फेटे चुनावी पत्ते: बढ़ी वैश्य समाज की हिस्सेदारी, दलित-जाट टीम से हुए बाहर, पसमांदा पर लगाया दांव
अंकित ने बताया कि एक अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को मुंबई एयरपोर्ट में तैनात कस्टम अफसर रवि वर्मा बताया। कहा कि एयरपोर्ट पर एक विदेशी लड़की बोरिस जॉनसन पकड़ी गई है, जिसके पास भारी मात्रा में पाउंड मिला है। उसने आपका नंबर दिया है।
बोरिस का नाम सुनकर अंकित ने उसे जानने की हामी भर दी। इसके बाद जालसाज ने रजिस्ट्रेशन, बीमा व टैक्स के नाम पर 3.42 लाख रुपये एक खाते में जमा करवा लिए। पैसों की मांग बढ़ती देख पीड़ित को ठगी का पता चला।