फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man killed his mother in gonda.

75 साल की बूढ़ी मां को कमरे में बंद कर कुल्हाड़ी से काट डाला, रात भर शव के पास बैठा रहा

Sat, 18 Nov 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा Updated Sat, 18 Nov 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
A man killed his mother in gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोंडा में मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण जिस बेटे को उसकी बूढ़ी मां 40 साल तक पालती पोषती रही उसी बेटे ने शुक्रवार रात बंद कमरे में अपनी 75 वर्षीय मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्या करने के बाद वह कमरे में शव के पास पूरी रात बैठा रहा।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह कमरे का दरवाजा बंद देख मृत महिला के बड़े बेटे ने गांव वालों की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया तो कमरे का नजारा देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में इस घटना की सूचना थाने पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बड़े बेटे ने छोटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के नरौरा भर्रापुर के मजरे नरौरा की रहने वाली बुजुर्ग महिला रामकली (75) के दो बेटे रामराज व भगवान दीन हैं। दोनों बेटे अविवाहित हैं। पति राममिलन की पहले ही मौत हो चुकी है। छोटा बेटा मानसिक मंदता का शिकार है। कुछ दिन पहले वह अपने बड़े भाई रामराज पर जानलेवा हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान रामराज अलग घर बनाकर रह रहा है। रामराज के मुताबिक उसकी बूढ़ी मां रामकली भगवानदीन का पालन पोषण करने के लिए उसी के साथ रह रही थी, लेकिन शुक्रवार को उसकी ममता पर बेटे की मानसिक मंदता भारी पड़ गई।

बूढ़ी मां का खून से सना मिला शव

A man killed his mother in gonda.

जिस बेटे को रामकली ने 40 साल तक अपने सीने से लगा कर रखा और बुजुर्ग होने के बावजूद उसका ख्याल रखती रही, उसी बेटे भगवानदीन ने अपनी बूढ़ी मां रामकली को शुक्रवार की रात कमरे में बंद कर दिया और उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर उसे काट डाला। इस हमले में रामकली की मौके पर ही मौत हो गई। मां की हत्या करने के बाद भगवानदीन कमरे में ही पूरी रात बैठा रहा।

शनिवार को जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बड़े बेटे को अनहोनी का शक हुआ। उसने गांव वालों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे के भीतर देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी बूढ़ी मां का खून से सना शव कमरे में पड़ा था और छोटा भाई भगवानदीन शव के पास ही बैठा था। गांव वालों ने फौरन इसकी सूचना इटियाथोक थाने पर दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दुर्गेश प्रताप सिंह ने शव को कमरे से बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में बड़े बेटे रामराज ने अपने छोटे बेटे भगवानदीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed