फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man killed his girlfriend

बेटी से गलत संबंधों के विरोध पर प्रेमिका का कत्ल

Thu, 08 Oct 2015 12:31 PM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
a man killed his girlfriend

मलिहाबाद इलाके में एक कबाड़ी ने बेटी से गलत संबंधों का विरोध कर रही प्रेमिका की हत्या करके शव कब्रिस्तान की झाड़ियों में फेंका और उसके तीन बच्चों को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


लापता मां को कई दिन से ढूंढ रहे बड़े बेटे ने हफ्ता भर बाद बुधवार को महिला का क्षतविक्षत शव मिलने पर कबाड़ी व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस पर अपनी दो बहन व मासूम भाई को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुधाकर पांडेय ने बताया कि गांव घुसौली स्थित कब्रिस्तान की झाड़ियों बुधवार सुबह एक महिला का शव मिला। मौके पर पहुंचे मड़ियांव के खदरी निवासी जाकिर ने शव की शिनाख्त अपनी मां कैसर जहां (42) के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने गांव घुसौली में रहकर कबाड़ का व्यवसाय कर रहे राजा (33) व उसके भाई जादे पर कैसर जहां की हत्या व उसकी सोलह वर्षीय बेटी, छह वर्षीय बेटी व एक बेटे (8) के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जाकिर ने बताया कि वह सीतापुर के कस्बा रेउसा का मूल निवासी है।

उसका पिता भूरे व मां कैसर जहां कई साल से मड़ियांव के खदरी में रहकर कबाड़ का व्यवसाय करते थे। राजा भी कबाड़ का काम करता था। चार साल पहले पिता की मौत हो गई।

इसके बाद राजा व कैसर जहां में प्रेमप्रसंग हो गया। जाकिर के विरोध जताने पर कैसर जहां अपने तीन अन्य बच्चों को लेकर तीन महीने पहले राजा के साथ गांव घुसौली चली गई, जहां नन्हा रावत का मकान किराए पर लेकर दोनों ने कबाड़ का काम शुरू किया। भाई जादे भी साथ में रहता था।

बेटी पर थी बुरी नजर

a man killed his girlfriend

जाकिर ने पुलिस को बताया कि शातिर राजा ने कैसर जहां को प्रेमजाल में फंसाया, जबकि उसकी नजर कैसर जहां की नाबालिग बेटी पर थी। साथ रहने के दौरान जाकिर ने नाबालिग से हंसी मजाक शुरू किया और गलत संबंध बनाने लगा। कैसर जहां ने कई बार राजा को हिदायत दी। आरोप है कि बेटी से अवैध संबंधों में बाधक बनने पर राजा ने कैसर जहां को मार डाला।

जाकिर के मुताबिक, उसकी बहन (16) ने 30 सितंबर को उसे फोन करके बताया था कि मां नित्यक्रिया के लिए गई थी। उसके बाद से लापता है। इस पर जाकिर अपनी मौसी संग गांव घुसौली गया। राजा व जादे भी कैसर जहां को तलाशने की बात कह रहे थे।

कुछ पता न चलने पर जाकिर अपने घर लौट गया। तीन दिन पहले पता चला कि राजा और जादे उसकी दोनों बहनों व छोटे भाई समेत गायब हैं। इस पर उसने गांव घुसौली में अपने परिचितों से टोह लेने को कहा। एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह जाकिर को फोन करके उसकी मां का शव झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना दी।

इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय ने बताया कि हत्या, साक्ष्य मिटाने व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज करके राजा व जादे की सरगर्मी से तलाश शुरू की गई है। पुलिस की एक टीम सीतापुर के बिसवां इलाके में राजा के मूल निवास पर भेजी गई। तीन मोबाइल नंबरों का कॉल डिटेल खंगालने के साथ लोकेशन ट्रेस की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed