फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man killed for eve teasing

युवक को जूतों की माला पहनाकर पीटा, मौत

Mon, 11 Aug 2014 02:01 AM IST
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ
हिमांशु अवस्थी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Aug 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
A man killed for eve teasing

मोहनलालगंज में गैंगरेप के बाद ग्रामीणों में भयानक आक्रोश है, जिसका खामियाजा युवक को भुगतना पड़ा। मोहनलालगंज के गांव बेलमपुर में नशे में धुत युवक छेड़खानी के इरादे से महिला के घर के चबूतरे पर चढ़ने की कोशिश की।

विज्ञापन


महिला ने धक्का देकर गिराने के साथ शोर मचाया। इस पर आसपास मौजूद लोगों ने पीटा और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।

गंभीर रूप से घायल युवक ने ट्रॉमा सेंटर में चार दिन इलाज के बाद दम रविवार को तोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की है।

नशे में धुत होकर गांव में टहलने लगा

A man killed for eve teasing

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गांव बेलमपुर के संतोष (20) ने बुधवार को गांव के ही कल्लू व लवली के साथ बैठकर शराब और स्मैक पी। इसके बाद नशे में धुत होकर गांव में टहलने निकला।

आरोप है कि उसने एक महिला को घर के बाहर खड़े देखा तो छेड़खानी के इरादे से उसके चबूतरे पर चढ़ने लगा। उसके इरादे भांपकर महिला ने धक्का दिया और शोर मचाने लगी।

इस पर आसपास के अन्य लोगों के साथ कल्लू व लवली भी दौड़े। सभी ने संतोष को पीटने के साथ जूते की माला पहनाई। संतोष ने जान बचाने के इरादे से गुम्मा लेकर हमलावरों को दौड़ाने की कोशिश की।

इस पर दबंगों ने उस पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इसकी भनक लगने पर संतोष के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। मरणासन्न पड़े संतोष को सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने दी अलग जानकारी

A man killed for eve teasing

भाई सत्यप्रकाश ने लवली, कल्लू, गिरीश व अन्य लोगों पर संतोष को जबरन शराब व स्मैक पिलाकर पीटने का आरोप लगाते हुए अगले दिन रिपोर्ट लिखाई। गंभीर रूप से घायल संतोष ने चार दिन मौत से जूझने के बाद दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज संतोष सिंह ने बताया कि सत्यप्रकाश ने गिरीश, कल्लू व लवली पर भाई संतोष को पीटकर घायल करने का आरोप लगाया था लेकिन उसने जूतों की माला पहनाने की जानकारी नहीं दी थी।

मारपीट की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है। इसके साथ गांव के अन्य लोगों से तहकीकात करके सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed