{"_id":"64dde91c60907ba79e0ffc33","slug":"a-man-got-beaten-in-tulsipur-shravasti-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: मिट्टी गिरवाने गए युवक को नंगा करके लात-घूसों पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: मिट्टी गिरवाने गए युवक को नंगा करके लात-घूसों पीटा, हालत गंभीर
Thu, 17 Aug 2023 03:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, तुलसीपुर (श्रावस्ती)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:02 PM IST
सार
श्रावस्ती के तुलसीपुर थाने के एक गांव में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिट्टी गिरवाने के लिए एक युवक पड़ोस के गांव में गया हुआ था। जहां पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ युवकों ने उसके कपड़े उतारकर बेल्ट व लात-घूसों से पीटा और उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया। जिसके बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया और भर्ती कराया।
विज्ञापन
सोनवा थाना क्षेत्र के गिलौली गांव निवासी सफीक अहमद पुत्र बैधु मंगलवार देर शाम को थाना क्षेत्र के ही बगल के दूबकला गांव गया था। जहां मौजूद इस्माइल पुत्र मजीद, गुलाम मोहम्मद, आरिफ और पंचु ने सफीक अहमद को पकड़ लिया और कपड़े उतारकर बेल्ट व लात-घूसों से पीटा और मरणासन्न हालत में छोड़ दिया।
विज्ञापन
राहगीर युवक को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले गए और भर्ती कराया। सफीक अहमद की माता ललमुनिया की तहरीर पर सोनवा पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन