फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man got beaten by women in vikas nagar lucknow.

लखनऊ : कार्यालय में अश्लीलता का आरोप लगा युवक को पीटा, कपड़े फाड़े, तीन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश

Mon, 31 Jan 2022 10:14 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 31 Jan 2022 10:14 PM IST
सार

लखनऊ के विकास नगर इलाके में महिलाओं ने एक युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन
A man got beaten by women in vikas nagar lucknow.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में विकासनगर इलाके में युवक व युवती को अकेले युवती के कार्यालय में बातचीत करते हुए देख कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उस पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए बंधक बनाया। फिर अर्धनग्न कर पीटना शुरू कर दिया। युवक ने भागने का प्रयास किया तो सड़क पर दौड़ाकर उसके साथ मारपीट की गई। युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एडीसीपी नॉर्थ प्राची सिंह के मुताबिक, सीतापुर जनपद निवासी रहीम खान विकासनगर इलाके में रहकर फल बेचने का काम करता है। उसकी दोस्ती बीकेटी की रहने वाली एक युवती से है। युवती विकासनगर के टेढ़ी पुलिया स्थित एक ट्रस्ट में काम करती है। इस ट्रस्ट का संचालक गुडंबा निवासी शबनम उर्फ  आर्या शुक्ला करती हैं। ट्रस्ट के माध्यम से घर में नौकरानी उपलब्ध कराने का काम किया जाता है। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे रहीम खान अपनी महिला मित्र से मिलने उसके दफ्तर पहुंचा। कार्यालय में रहीम खान की महिला मित्र अकेली थी। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच वहां काम करने वाले अंजली गौतम नाम की युवती भी पहुंच गई। अंजली ने रहीम खान पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए शोर मचा दिया। इस पर शबनम उर्फ आर्या, उसका पति मोहम्मद शादाब, गायत्री सिंह और अन्य लोग जमा हो गए। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर रहीम को पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। भागने का किया प्रयास को अर्द्धनग्न कर पीटा। खुद को भीड़ में फंसता देख रहीम ने भागने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसको दौड़कर पकड़ लिया।
विज्ञापन


पिटाई का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस
इस बीच कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ ही सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। रहीम की शिकायत पर केस दर्ज किया गया। एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक, पुलिस ने रहीम को भीड़ से बचाया और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। बातचीत की गई तो रहीम ने बताया कि मोबाइल डिस्चार्ज हो जाने के कारण अपनी पूर्व मित्र के दफ्तर आया था। वहां पर वह लोग बातचीत कर रहे थे कि एक महिला कर्मचारी ने अश्लीलता का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। जांच के बाद विकासनगर पुलिस ने इस मामले में रहीम की शिकायत पर केस दर्ज किया। वहीं पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गायत्री सिंह, शबनम बानो उर्फ  आर्या शुक्ला, मोहम्मद शादाब और अंजली गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवक के साथ की गई मारपीट में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed