फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man found dead near his house in Talgaon kotwali kshetra in Ayodhya.

Sitapur: गांव में कार्यक्रम देखने गए युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 30 Apr 2024 03:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Apr 2024 03:39 PM IST
सार

सीतापुर जिले की तालगांव कोतवाली के एक गांव में युवक का शव घर से करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर पाया गया है। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
A man found dead near his house in Talgaon kotwali kshetra in Ayodhya.
मृतक शुभम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक नृत्य कार्यक्रम देखने गए युवक का शव मंगलवार को गांव में घर से करीब ढाई सौ मीटर दूरी पर पड़ा पाया गया। मृतक के परिजन एक से अधिक लोगों पर युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

विज्ञापन


तालगांव के दौदापुर गांव निवासी शुभम (18) पुत्र विनोद सोमवार को करीब साढ़े आठ बजे गांव में हो रंगारंग नृत्य कार्यक्रम को देखने गया था। नाच देख रहे लोग बताते है की उसके मोबाइल पर फोन आया तो कार्यक्रम छोड़ कर चला गया। रात करीब  साढ़े ग्यारह बजे घरवालों को सूचना मिली कि गांव के ही शत्रोहन के घर के पास शुभम बेसुध अवस्था में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मौसम विभाग का अध्ययन: लगातार गर्म हो रहा उत्तर प्रदेश, 100 साल में इस दर से बढ़ रहा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गृह मंत्री के फेक वीडियो को लेकर पूर्व मंत्री लालजी वर्मा पर केस दर्ज, बोले- ये डराने की कोशिश है


परिजनों के अनुसार शुभम की जुबान बाहर निकली थी। उसका मोबाइल भी वहीं पर पड़ा था। ग्रामीण के अनुसार शुभम प्राथमिक विद्यालय के पास रात करीब ग्यारह बजे फोन द्वारा किसी से बात कर रहा था। उसके बाद उसके साथ यह हादसा हुआ है। पड़ोस में ही ग्राम पंचायत द्वारा कैमरा भी लगा हुआ है। पिता विनोद ने एक से अधिक लोगों पर हत्या किए जाने व साक्ष्य मिटाने का गंभीर आरोप लगाते हुए तालगांव कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं। केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम पंचायत में लगा कैमरा खोलेगा राज
कार्यक्रम देखने जा रहे ग्रामीण के अनुसार मृतक शुभम रात करीब ग्यारह बजे अपने फोन से प्राथमिक विद्यालय के फोन पर बात कर रहा था। उसी जगह पर ग्राम पंचायत द्वारा कैमरा भी लगा हुआ है। अगर कैमरे की फुटेज खंगाली जाए तो सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed