{"_id":"66bb564fb0bc740fd4053886","slug":"a-man-found-dead-in-a-pond-in-itiyathok-thana-in-gonda-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: लखनऊ के लिए निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, तालाब में उतराता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: लखनऊ के लिए निकले युवक की संदिग्ध हालात में मौत, तालाब में उतराता मिला शव
Tue, 13 Aug 2024 06:19 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, इटियाथोक (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इटियाथोक (गोंडा)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:19 PM IST
सार
युवक रविवार को घर से निकला था। मंगलवार को उसका शव तालाब में उतराता मिला। पिता ने शव देखकर युवक की पहचान की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक विवेक पांडेय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के इटियाथोक नगर पंचायत खरगूपुर के कटहरिया उत्तरी मोहल्ले के रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर शनिदेव मंदिर के समीप स्थित तालाब में उतराता मिला। युवक रविवार को लखनऊ जाने के लिए घर से बताकर निकला था।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार की सुबह लोगों ने तालाब में शव उतराता देखा तो वहां भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया। तलाशी के दौरान युवक के पैंट की जेब से एक सिम मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने सिम को मोबाइल में लगाकर उसमें मिले नंबरों पर कॉल करके बात की तो एक नंबर युवक के पिता का निकला जिस पर पुलिस ने युवक का हुलिया बताया तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी हनुमान प्रसाद पांडेय ने शव की पहचान अपने बेटे विवेक पांडेय के रूप में की।
विज्ञापन
बताया कि उनका बेटा अक्सर लखनऊ जाया करता था। रविवार को भी वह लखनऊ जाने के लिए घर से बताकर निकला था। मंगलवार की सुबह उसका शव तालाब में उतराता मिला। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ ने भी जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।