फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died when rotavetr trampled him in Bahraich.

Bahraich: विवाद सुलझाने आए भाई पर चढ़ा दिया रोटावेटर, इलाज के दौरान मौत

Sat, 25 Nov 2023 08:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 Nov 2023 08:47 PM IST
सार

बहन का विवाद सुलझाने आए भाई पर विपक्षी ने रोटावेटर चढ़ा दिया जिसमें उसका पूरा पैर कट गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A man died when rotavetr trampled him in Bahraich.
मौत की सूचना के बाद इमर्जेंसी में लगी भीड़ व मौत से पहले भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद में कुछ दिन पूर्व दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसके बाद दोनो पक्षों ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। शनिवार को एक पक्ष से हुजूरपुर निवासी युवक समझौते के लिए पहुंचा था लेकिन दूसरे पक्ष ने उस पर रोटावेटर लगा ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में उसका पैर पूरी तरह कट गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा के मजरा भयापुरवा निवासी अजय उर्फ बब्बन सिंह व उनके पड़ोसी तप्पे सिंह के बीच बच्चों के विवाद में एक सप्ताह पूर्व मारपीट हो गई थी जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने पहुंचे थे और मुकदमा दर्ज करवाया था। मारपीट व मुकदमें की जानकारी होने पर शनिवार को अजय सिंह का साला हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसहा निवासी गुड्डू सिंह (40) भयापुरवा पहुंचा। यहां उसने खेत में जुताई कर रहे विपक्षी तप्पे सिंह से प्रकरण में समझौते को लेकर बात की।
विज्ञापन


आरोप है, इस दौरान तप्पे सिंह उग्र हो गए और उन्होंने गुड्डू सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। बचाव के दौरान गुड्डू रोटावेटर की चपेट में आ गया और उसका एक पैर पूरी तरह से कट गया। परिजन तत्काल उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से गांव में तनाव बढ़ गया है और परिजनों में कोहराम मच गया है। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि इलाज जारी था लेकिन युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष रामगांव रामदेव यादव का कहना है कि तप्पे सिंह व बब्बन सिंह के बीच विवाद था। जिसमें शनिवार को हुजूरपुर निवासी गुड्डू सिंह गए थे। इसी दौरान विवाद हो गया और रोटावेटर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed