फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died in Police custody in Lucknow.

Lucknow: जुए खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को उठाया, एक की मौत, परिजनों ने लगाया आरोप

Sat, 12 Oct 2024 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Oct 2024 06:37 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के विकास नगर से पुलिस ने दो युवकों को उठाया था। इनमें से एक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
A man died in Police custody in Lucknow.
मृतक युवक अमन व विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-8 में युवक की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस पर परिजनों और इलाकाई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस की पिटाई से युवक की मौत होने का आरोप लगा तमाम लोग और परिजन खुर्रमनगर चौराहे के पास पहुंचे और जाम लगा प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर कई थानों का फोर्स, एडीसीपी और एसीपी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल शुक्रवार रात विकास नगर सेक्टर-8 में जुआ होने की सूचना पर पीआरवी नंबर 4830 पहुंची थी। पार्क के पास मौजूद 24 साल के अमन गौतम और उनके दोस्त सोनू को उठा ले आई थी। कुछ देर बाद अमन की मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर पीटकर मारने का आरोप लगाया था। तहरीर भी दी थी। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजन और सैकड़ों इलाकाई लोग शनिवार दोपहर चार बजे खुर्रमनगर चौराहे पर जुटे। सड़क जाम कर दी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि अमन कभी भी जुआ नहीं खेलता था। जो लोग जुआ खेलते थे उनको पुलिस नहीं पकड़ पाई। अमन घर के बाहर अपने दोस्त के साथ खड़ा था तो पुलिस उसको उठा ले गई थी। पीटकर मार दिया। अमन के परिवार में पत्नी रोशनी और तीन साल की बेटी है। अभी भी प्रदर्शन जारी है। परिजनों का कहना है कि जो भी पुलिस वाले घटना में शामिल हैं, उन पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed