फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man died in an accident in tarabganj in Gonda.

Gonda: भाई की शादी में शरीक होने कतर से आये युवक की हादसे में मौत, मातम में बदलीं खुशियां

Fri, 19 Apr 2024 06:08 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरबगंज (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 19 Apr 2024 06:08 PM IST
सार

युवक रोजी-रोटी के लिए कतर में काम करता था। वह भाई की शादी के लिए गांव आया था कि हादसे में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A man died in an accident in tarabganj in Gonda.
अमित मिश्रा उर्फ पिंटू - फोटो : amar ujala

विस्तार

कहते हैं, मौत सात समंदर पार से भी खींच लाती है। ऐसा ही एक वाकया गोंडा जिले के एक युवक के साथ हुआ। खाड़ी देश कतर में नौकरी से छुट्टी लेकर भाई शादी में शरीक होने गांव आया। यहां एक हादसे में काल के गाल में समा गया। कतर से एक सप्ताह पहले गांव आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक एक सप्ताह बाद होने वाली छोटे भाई की शादी में सम्मिलित होने आया था लेकिन अचानक दुर्घटना में उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घर में शादी की खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के विशुनपुर निवासी अमित मिश्रा उर्फ पिंटू (34) बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दोस्त समय कुमार शर्मा (35) निवासी महराजगंज के साथ बाइक पर सवार होकर तरबगंज से गांव आ रहा था। तभी तरबगंज-डुमरियाडीह मार्ग पर पांडेय पुरवा के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक चालक समय कुमार व पीछे सवार अमित दोनों को चोटें आयीं, जिस पर उन्हें सीएचसी तरबगंज ले जाया गया। घायल दोनों युवक को गोंडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। जहां पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल अमित ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके दोस्त का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- भाजपा का पहले दिन, पहला शो फ्लाप... जनता को पसंद नहीं आई अदाकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ लोकसभा सीट: पहली बार स्थानीय प्रत्याशियों से राजनाथ सिंह की घेराबंदी, भाजपा को चुनौती देने की कोशिश


बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। मृतक के भाई अनिल ने बताया कि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोट आयी है जो दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकला है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा जिसके बाद पहुंचे आसपास के लोग भी घटना से गमगीन हो गये। प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

28 अप्रैल को होनी है भाई की शादी
मृतक युवक रोजी-रोटी के चक्कर में दुबई के कतर शहर में रह रहा था। आगामी 28 अप्रैल को छोटे भाई अजय की शादी होनी है। शादी में सम्मिलित होने के लिए पिछले 12 अप्रैल को अमित दुबई से गांव आया था। मृतक युवक के बड़े भाई अनिल मिश्रा ने बताया कि अमित चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था व उसका एक दो साल का मासूम बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed