{"_id":"5ffa99f58ebc3e32a623e26d","slug":"a-man-died-in-an-accident-in-maharajganj-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: तेज रफ्तार बाइक से जा रहा युवक पुल से टकराया, सिर में लगी गंभीर चोट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: तेज रफ्तार बाइक से जा रहा युवक पुल से टकराया, सिर में लगी गंभीर चोट, मौत
Sun, 10 Jan 2021 11:38 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर में एक तेज रफ्तार बाइक से जा रहे युवक के बाइक सहित पुल से टकरा जाने से सिर में गंभीर चोट लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी विशनू उर्फ भल्लू (30) पुत्र रामवृक्ष अपने गांव से करीब 7:00 बजे अपने ससुराल ग्राम बनघुसरी थाना ललिया जा रहा था कि अचानक ग्राम लैबुड्डी के पास बाइक पुल से टकरा गई।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट लगने से वह वहीं पर गिर गया। ग्रामीण व स्थानीय पुलिस की मदद से उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि युवक की शादी तीन वर्ष पहले ग्राम बनघुसरी थाना ललिया की शिवराजी के साथ हुई थी। मृतक के एक लड़का है। परिजनों व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है।