फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man died in an accident in bahraich

बहराइचः ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दूल्हे के भाई की गई जान, मचा कोहराम

Sat, 04 May 2019 04:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
a man died in an accident in bahraich
डेमो

बहराइच के जरवल में भाई के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर आ रहे बाइक सवार लखनऊ-बहराइच मार्ग पर परसेंडी के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़े। हादसे में मौके पर ही दूल्हे के भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नही लगाया था।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत टेड़वा अल्पी मिश्र रामप्रसादपुरवा गांव निवासी नकछेद के बड़े पुत्र झलारी का विवाह गुरुवार को जरवल कस्बे से हुआ। विवाह कार्यक्रम निपटाने के बाद दूल्हे का भाई परवेस उर्फ जग्गू (25) और तकवा गांव निवासी राजू (35) पुत्र बाबू बाइक से गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार दोनों युवक देर रात डेढ़ बजे बहराइच-लखनऊ मार्ग पर परसेंडी के निकट पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी। सिर में चोट अधिक लगने से परवेस की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया

आसपास के लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। एसओ ने बताया कि दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया गया है। चालक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नही लगाया था। लोगों का कहना है कि यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। युवक की मौत हाेने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed