{"_id":"649c02c3de53951dd602a575","slug":"a-man-died-because-of-electric-shock-in-thana-kaiserganj-in-bahraich-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: करंट की चपेट में आकर चाचा की मौके पर ही मौत, झटके से दूर जाकर गिरा भतीजा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: करंट की चपेट में आकर चाचा की मौके पर ही मौत, झटके से दूर जाकर गिरा भतीजा, हालत गंभीर
Wed, 28 Jun 2023 03:22 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Jun 2023 03:22 PM IST
सार
बहराइच के थाना कैसरगंज में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के थाना कैसरगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम पंचायत वैरी महेशपुर निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य मेराज अहमद के बड़े भाई इकबाल अहमद कैसरगंज हनुमान मंदिर के पास फल का ठेला लगाता था।
विज्ञापन
रात को वह अपना ठेला हुजूरपुर रोड गोदाम में खड़ा करने के लिए गया था तभी दुकान का शटर बंद करते हुए उसका भतीजा शादाब अहमद (10) करंट की चपेट में आ गया। इस पर पास खड़े चाचा इकबाल अहमद ने उसे बचाने की जैसे ही कोशिश की विद्युत करंट ने इकबाल को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के घर ईडी का छापा: गिरफ्तार कर मुंबई ले जाए गए, 500 करोड़ के हेरफेर में थे शामिल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल में दो बंदियों की मौत मामले में हटाए गए जेल अधीक्षक, लापरवाही के आरोप में हुई कार्रवाई
इकबाल अहमद की तत्काल मौत हो गई जबकि शादाब को इतनी जोर का झटका लगा कि वह दूर जाकर गिरा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी कैसरगंज राजनाथ सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई की है।