{"_id":"645b28beb8adb320ed0e7487","slug":"a-man-died-after-get-shot-in-safdarganj-thana-in-barabanki-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: गोली लगने से युवक की मौत, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: गोली लगने से युवक की मौत, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव
Wed, 10 May 2023 10:46 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 May 2023 10:46 AM IST
सार
युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसके दोनों हाथ सीने के नीचे दबे हुए थे और एक हाथ में बंदूक थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह युवक का शव सड़क किनारे एक पुलिया की दीवार पर औंधे मुंह पड़ा पाया गया।
विज्ञापन
लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के बावली चौराहे से चंदवारा गांव जाने वाली सड़क पर माइनर की एक पुलिया की दीवार पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने पुलिया की दीवार पर खून से लथपथ एक युवक को औंधे मुंह पड़े देखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादी के दिन दुल्हन की हत्या: मंगेतर बोला- दबाव में हो रहा था विवाह, परिवार राजी नहीं था; इसलिए मार डाला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादी के दिन दुल्हन की हत्या: मंगेतर ने दम घुटने तक दबाए रखा कोमल का गला, बंद कर दिया था फोन, आखिर में ऐसे फंसा
सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। गोली युवक की कनपटी को चीरते हुए घुस गई थी। शव खून से लथपथ था। युवक के दोनों हाथ सीने के नीचे दबे थे। जिसमे से एक हाथ में तमंचा मिला। नीचे कारतूस का खोखा पड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके से देसी शराब का एक पव्वा और दो खाली गिलास बरामद किए। कुछ ही देर में मृतक की पहचान जैदपुर थाना क्षेत्र के इचौलिया गांव निवासी राजेश सिंह वर्मा (25) के रूप में हुई।
मृतक की पत्नी कुसुम ने बताया कि राजेश मंगलवार दोपहर दो बजे राजेश लखनऊ जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात वापस नहीं आने पर खोजबीन चल रही थी। परिजनों के अनुसार मृतक प्रॉपर्टी डीलिंग कारोबार में शामिल था। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर पड़ताल की है। छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।