{"_id":"66879f2e626425c1490044e0","slug":"a-man-died-after-falling-from-a-train-in-manak-nagar-lucknow-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: चलती ट्रेन से उतरते वक्त ट्रैक पर गिरा युवक, चक्कों के बीच फंसकर मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: चलती ट्रेन से उतरते वक्त ट्रैक पर गिरा युवक, चक्कों के बीच फंसकर मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी
Fri, 05 Jul 2024 12:52 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:52 PM IST
सार
मानक नगर रेलवे स्टेशन पर हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
प्रशांत वाजपेई व उसके विवाह की फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरते समय एक युवक ट्रैक पर आ गया। ट्रेन के चक्कों के बीच में फंसकर उसकी मौत हो गई। हादसा मानकनगर रेलवे स्टेशन पर हुआ।
विज्ञापन
उन्नाव के दही चौकी निवासी प्रशांत वाजपेई (28) दोस्त विनीत के साथ बिजली मीटर लगाने का काम ठेके पर करते थे। उनके छोटे भाई गोविंद ने बताया कि प्रशांत बुधवार सुबह कानपुर से लखनऊ के लिए ट्रेन में बैठे। मानकनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की रफ्तार कम हुई तो वह उतरने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एसिड अटैक पीड़िता बोली, बहुत तकलीफ में हूं...मेरी जिंदगी बर्बाद करने वाला भी ऐसी ही पीड़ा महसूस करे
इस दौरान संतुलन बिगड़ने से उनका पैर फिसल गया और प्रशांत ट्रेन के चक्कों में फंस गए। यह देखकर आननफानन लोगों ने चेन पुलिंग की। करीब 20 मीटर जाकर ट्रेन रुकी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घायल प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनकी मौत हो गई।
प्रशांत की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मचा गया। गोविंद ने बताया कि प्रशांत की चार माह पहले प्रीति नाम की युवती से शादी हुई थी। भइया की मौत की खबर सुनकर भाभी बेहोश हो गईं।