{"_id":"5c78eafebdec2273ad00d158","slug":"a-man-committed-suicide-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी ने दी जान, मैसेज भेज इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी ने दी जान, मैसेज भेज इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार
Fri, 01 Mar 2019 01:49 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के पारा में प्रेमिका के घर के दरवाजे पर संविदा कर्मचारी अभिषेक चौधरी (22) ने फांसी लगा कर जान दे दी। युवक के भाई ने आरोप लगाया कि युवती के परिवारीजनों ने उसकी हत्या कर शव को दरवाजे पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभिषेक की मौत का कारण हैंगिंग आया है।
जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक पारा रणजीत सिंह भदौरिया के मुताबिक, आलमबाग के मवैया निवासी राजेश चौधरी किसान है। उनका बेटा अभिषेक शक्ति भवन में संविदाकर्मी था। भाई शुभम के मुताबिक, बुधवार रात उसके मोबाइल पर कॉल आई और वह घर से निकल गया।
रात में अभिषेक ने फोन करके बताया कि वह पारा गांव में रहने वाली प्रेमिका के घर पर है। यह सुनकर उसके भाई और चाचा पारा गांव पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि अभिषेक का शव उसकी प्रेमिका के घर के गेट पर शर्ट के फंदे से लटक रहा है।

Trending Videos
लगाया हत्या का आरोप
लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि अभिषेक की गर्दन में शर्ट लिपटी थी। उसका शव बैठी मुद्रा में था। हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, युवती के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। उन लोगों ने तीन दिन पहले युवती की सगाई कहीं और कर दी।
इसकी जानकारी जब अभिषेक को हुई तो वह बुधवार रात युवती से मिलने उसके घर पहुंचा। उसने युवती को फोन करके मिलने की बात कही। लेकिन युवती ने उससे मिलने के लिए मना कर दिया। इसके बाद उसने मोबाइल से युवती को मेसेज किया कि उसकी मौत के जिम्मेदार वह और उसका मंगेतर होगा। इसके बाद अभिषेक ने अपनी शर्ट से लोहे के गेट में फांसी लगा ली।