फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man committed suicide in a lodge of hussainganj in lucknow

युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की खुदकुशी, कमरे में मिला ये सामान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 

Sat, 07 Nov 2020 11:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 07 Nov 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
a man committed suicide in a lodge of hussainganj in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में हुसैनगंज के नीलमणि लॉज में रह रहे बलिया के राहुल शॉन सिंह (24) ने शुक्रवार दोपहर तमंचे से कनपटी पर गोली माकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि राहुल को नौकरी के लिए कनाडा जाना था, लेकिन कोरोना के चलते यात्राओं पर रोक लगने से वह अवसाद में चला गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर उसने अपने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक बजाया और नीचे आकर दुकान से एनर्जी ड्रिंक व सिगरेट के पैकेट खरीदे। काफी देर तक म्यूजिक बजता रहा तो आसपास के युवक उसके कमरे में पहुंचे। दरवाजा भीतर से बंद देख वह खिड़की तोड़कर घुसे तो उसे मृत पाया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि राहुल मूलरूप से बलिया के रामपुर मेदावल का रहने वाला था और करीब चार साल से यहां नीलमणि लॉज में रहकर एक निजी कंपनी में ऑनलाइन सर्वे का काम करता था। उसके परिचितों का कहना है कि राहुल ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और उसे कनाडा में नौकरी भी मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले ही लौटा था अपने पैतृक आवास से

तीन महीने पहले उसे कनाडा जाना था। वीजा व अन्य औपचारिकताएं कई महीने पहले ही पूरी हो गई थीं, लेकिन इसी दौरान लॉकडाउन लग गया और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रतिबंधित हो गईं। राहुल अपने पैतृक आवास चला गया था। तीन महीने पहले ही वह लौटा था। शुक्रवार दोपहर उसने तेज आवाज में म्यूजिक बजाना शुरू कर दिया।

करीब ढाई बजे वह कमरे से नीचे आया और बाहर की दुकान से एनर्जी ड्रिंक के चार केन व सिगरेट के पैकेट खरीदे और कमरे में लौट गया। शाम करीब छह बजे तक तेज आवाज में म्यूजिक बजता रहा तो आसपास के लोगों को कुछ गड़बड़ लगी। वह राहुल के कमरे में पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद मिला।

इकलौता बेटा था, टूट गए परिवार के सपने

खिड़की तोड़कर कुछ युवकों ने भीतर झांका तो राहुल जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। पास ही एक तमंचा पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की छानबीन की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि राहुल ने .312 बोर के तमंचे से कनपटी के दायीं तरफ गोली मारी है। राहुल ने खुदकुशी क्यों की? उसके पास तमंचा कहां से आया? इस बारे में जांच की जा रही है। राहुल के कमरे से काफी मात्रा में सिगरेट के बड्स और दवाएं मिली हैं। 

 

राहुल अपने पिता अरुण का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर पूरे परिवार पर बिजली बनकर गिरी। देर शाम बेटे की मौत का पता चलते ही परिजन लखनऊ के लिए निकल गए थे। राहुल के मामा विवेक सिंह ने लॉज में पहुंचकर पुलिस से पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी ली।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed