{"_id":"68ec04231692f0141b0744b6","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-rs-50000-was-arrested-from-indiranagar-for-raping-a-teenager-lucknow-news-c-13-knp1050-1424883-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 50 हजार का इनामी इंदिरानगर से गिरफ्तार, किशोरी से किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 50 हजार का इनामी इंदिरानगर से गिरफ्तार, किशोरी से किया था दुष्कर्म
Mon, 13 Oct 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सूरज।
लखनऊ। गोंडा के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सीतापुर तंबौर छतोंगुर निवासी सूरज को एसटीएफ ने रविवार को इंदिरानगर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
एसटीएफ के एडिशनल एसपी विशाल विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज को रविवार को सर्विलांस की मदद से इंदिरानगर स्थित सिद्धि इंटरप्राइजेज के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ गोंडा के करनैलगंज थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज था। सूरज कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह गन्ना कटाई के सीजन में लगभग तीन साल से गोंडा के करनैलगंज जाता था। वहां की किशोरी को शादी का झांसा देकर बीते मई में सीतापुर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी आरोपी के चंगुल से बचकर घर पहुंची। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए राजस्थान चला गया। वहां पर कुछ दिन रहने के बाद लखनऊ आकर रहने लगा। आरोपी के खिलाफ सीतापुर के तंबौर थाने में वर्ष 2023 में दुष्कर्म का एक मामला पहले से दर्ज है।