फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man beats his wife and then commits suicide in Amethi.

Amethi News: युवक ने पहले पत्नी को पीटकर किया जख्मी, फिर फंदे से लटककर गंवाई जान

Thu, 27 Jun 2024 11:17 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Jun 2024 11:17 AM IST
सार

अमेठी जिले में हुई एक घटना में युवक ने पहले पत्नी को पीटकर जख्मी कर दिया और फिर गांव के बाहर पेड़ से लटककर जान दे दी। महिला का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
A man beats his wife and then commits suicide in Amethi.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले पत्नी को बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। महिला को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। इस बीच युवक ने बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकर जान गवां दी। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र बेचूगढ़ गांव निवासी कांशीराम (30) का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी नीता से बुधवार की देर शाम विवाद हो गया था। विवाद के बीच कांशीराम ने आपा खो दिया और उसने पत्नी को पीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज होगी बारिश, अरब सागर की तरफ से बढ़ी है सक्रियता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: राहुल गांधी के हाथों से चर्चा में आई पॉकेट संविधान का लखनऊ से है सीधा कनेक्शन, जानिए पूरी कहानी


घटना के बाद परिजनों ने नीता को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद युवक ने गांव के बाहर जाकर एक पेड़ से फांसी लगा कर जान गवां दी।

बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव पेड़ से लटकता देख गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने परिजनों के साथ ही पुलिस को भी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। एसओ दयाशंकर मिश्र का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed