फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man attacked his wife and son, both died.

Sitapur: पत्नी और बेटे को कुदाल मार कर किया जख्मी, इलाज के दौरान मौत

Fri, 16 Feb 2024 02:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Feb 2024 02:21 PM IST
सार

सीतापुर में एक युवक ने अज्ञात कारणों से अपनी पत्नी व बेटे पर कुदाल से हमला कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
A man attacked his wife and son, both died.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात कारण के चलते एक पति ने अपनी पत्नी और पुत्र को कुदाल मार कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव रामपुरभूड़ा के मजरा पकरिया निवासी प्रदीप गिरि ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार रात करीब दो बजे अपनी पत्नी घूरा (35) व बेटे आरूष (3) को घर में रखी कुदाल से प्रहार करके घायल कर दिया। हालत गंभीर देखते हुये प्रदीप गिरि ने खुद दोनों को एंबुलेस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दोनों की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। आरूष की सिधौली के पास मौत हो गई। जबकि पत्नी घूरा की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। प्रदीप गिरि के खिलाफ ससुर तोताराम निवासी पकरिया ने लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर एसओ प्रभातेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले गया लिया गया है। फ़ोरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर जांच कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed