फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A major achievement after eight years, FOAP wins the prestigious 'Rubens Trophy'

Lucknow News: आठ साल बाद बड़ी उपलबि्ध, एफओएपी ने जीता प्रतिष्ठित 'रूबेंस ट्रॉफी'

Fri, 06 Feb 2026 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Feb 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
A major achievement after eight years, FOAP wins the prestigious 'Rubens Trophy'
आठ साल बाद बड़ी उपलबि्ध, एफओएपी ने जीता प्रतिष्ठित 'रूबेंस ट्रॉफी'
लखनऊ। लखनऊ के फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ( एफओएपी) गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर ने कोलकाता में आयोजित 68वें जोनल नासा कन्वेंशन में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर राजधानी का नाम रोशन किया है। कोलकाता के ओम दयाल यूनिवर्सिटी में हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन में एफओएपी ने आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ''जोनल रनर-अप'' का खिताब और प्रतिष्ठित ''रूबेंस ट्रॉफी'' जीतकर इतिहास बनाया। यूनिट सेक्रेटरी अमोदिनी शर्मा के नेतृत्व में 31 छात्रों के दल ने डिजाइन, डांस और म्यूजिक जैसी कठिन और बहुस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टीम की रचनात्मकता, अनुशासन और समन्वय ने निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

कॉलेज की डीन वंदना सहगल, विभागाध्यक्ष रितु गुलाटी और नासा समन्वयक अंजनेय शर्मा के मार्गदर्शन से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ा। कन्वेंशन के दौरान अइला अजीम और प्रसून मिश्रा ने तकनीकी व रचनात्मक सहयोग दिया। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स ऑफ आर्किटेक्चर के इस जोनल आयोजन में ''बैटल ऑफ बैंड्स'' और ''डिजाइनोटोपिया'' जैसे मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। जोन-4 में मजबूत उपस्थिति दर्ज कर एफओएपी ने उत्कृष्टता सिद्ध की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed