{"_id":"5e88989f8ebc3e72ba312d80","slug":"a-leopard-attacked-villagers-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: गांव में घुसे तेंदुए ने रेंजर समेत 10 को किया घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: गांव में घुसे तेंदुए ने रेंजर समेत 10 को किया घायल, दो की हालत गंभीर
Sat, 04 Apr 2020 07:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
पिंजरे में कैद तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक तेंदुए ने कोहराम मचा दिया। इलाके के पृथ्वीपुरवा गांव में घुसे तेंदुए ने घरों में छलांग लगाते हुए लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया जिससे चीखपुकार मच गई। मामले की जानकारी सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई जिसके बाद वनकर्मी और मुर्तिहा पुलिस मौके पर पहुंचें।
विज्ञापन
तेंदुआ एक घर से दूसरे घर में छलांग लगाते हुए ग्रामीणों पर हमला कर रहा था। इस दौरान तेंदुए के हमले में मौके पर पहुंचे रेंजर समेत 10 लोग घायल हो गए।
इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, तेंदुए के हमले से नाराज ग्रामीणों ने वनकर्मियों का घेराव कर लिया। किसी तरह उन्हें समझा कर शांत कराया गया। देर शाम वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजड़े में कैद कर लिया।
विज्ञापन
तेंदुए ने गांव निवासी बराती वर्मा, भागीरथ, निवास वर्मा, पंकज गुप्ता, डब्बू वर्मा, सुशील पोरवाल, लक्ष्मी, पवन कुमार, सहजराम और वन क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में वन क्षेत्राधिकारी समेत 10 लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया गया। घायल पवन कुमार और सहजराम की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।