फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Lekhpal has the property worth 50 crore.

मुजफ्फरनगर: यूपी में मिला 50 करोड़ का लेखपाल

Fri, 07 Nov 2014 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Nov 2014 02:53 AM IST
विज्ञापन
A Lekhpal has the property worth 50 crore.

लेखपाल संघ के संरक्षक शिवकुमार गोयल की संपत्ति का काला चिट्ठा प्रशासन ने तैयार कर लिया है। जांच में शिवकुमार उसके बेटे और बहू के पास 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति पाई गई है।

विज्ञापन


बेनामी संपत्ति इतनी है कि प्रशासन को रिकॉर्ड जुटाना मुश्किल हो रहा है। बेटे-बहू के नाम 54 स्थानों पर जमीनें खरीदी गई हैं। लेखपाल ने 29 फर्जी नामों से पट्टे काट दिए। इन जमीनों पर भी शिवकुमार का ही कब्जा है।
विज्ञापन


एडीएम (वित्त) रामकिशन शर्मा ने बताया कि अब तक की छानबीन में लेखपाल संघ के संरक्षक शिवकुमार गोयल पर 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति पाई गई है। शिवकुमार ने अपने पुत्र राहुल गोयल, पुत्रवधू रेणू गोयल और अन्य रिश्तेदारों के नाम जमीनें खरीद डालीं। 2001 से अब तक 54 स्थानों पर जमीन खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती की जमीन के साथ शहर से सटे स्थानों पर प्लॉट भी खरीदे गए हैं। शुक्रताल और हाजीपुर में कई लोगों से जमीनें खरीदी गईं। कानूनन एक नाम पर पांच हेक्टेयर से ज्यादा जमीन नहीं खरीदी जा सकती है।

लेकिन लेखपाल ने जो जमीनें खरीदीं उसका रकबा 20.775 हेक्टेयर है। शिवकुमार ने लुकाधड़ी गांव में 29 ऐसे लोगों के पट्टे काटे हैं, जिनके नाम का गांव में कोई अस्तित्व ही नहीं है।

शहर में कई स्थानों पर प्लॉट

A Lekhpal has the property worth 50 crore.

शिवकुमार गोयल और उसके परिवार के नाम शहर में कई स्थानों पर प्लाट और जमीनें हैं। बीबीपुर में 966.66 वर्ग मीटर जमीन उसने 2011 में खरीदी।

अंकित विहार में 10.83 वर्गमीटर जमीन शिवकुमार के नाम है। सालारपुर और अंकित विहार की चार अलग-अलग जमीनें की शिवकुमार बिक्री कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed