फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lady SP leader beats lekhpal in front of SDM.

सपा नेत्री ने SDM के सामने लेखपाल को चप्पलों से पीटा!

Fri, 14 Nov 2014 03:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरबगंज/गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, तरबगंज/गोंडा Updated Fri, 14 Nov 2014 03:01 AM IST
विज्ञापन
A lady SP leader beats lekhpal in front of SDM.

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज के चकरोड से कब्जा खाली न कराने से खफा सपा नेत्री ने गुरुवार दोपहर एसडीएम के चैंबर में उनके सामने ही हलका लेखपाल से अभद्रता की और उसे चप्पलों से पीट दिया।

विज्ञापन


लेखपाल से गांव नक्शा नजरी भी छीन लिया। एसडीएम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में हलका लेखपाल ने थाना तरबगंज आरोपी सपा नेत्री के खिलाफ सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, छिनैती व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना तरबगंज क्षेत्र के मोहलपुर गांव के रहने वाले खजुरी गांव में लेखपाल परमात्माराम मौर्या ने बताया कि खजुरी गांव में चकरोड पर गांव के ही कुछ लोगों पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए गांव की रहने वाली सपा महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा क्षेत्र तरबगंज अध्यक्ष सविता श्रीवास्तव ने शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर जब वह गांव पहुंचे तो चकरोड पर गांव के किसी व्यक्ति ने नहीं बल्कि सविता के पति रामकुमार का कब्जा मिला। इससे वह जमीन खाली कराकर वापस लौट आए।

लेखपाल परमात्माराम के मुताबिक सविता गांव के कुछ लोगों को चकरोड पर कब्जा करने के मामले में फर्जी फंसाना चाहती थी। इसलिए वह गांव के लोगों के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के लिए उन पर दबाव बना रही थी। मगर वह नहीं माने।

किसी और को फंसाना चाहती थी सपा नेत्री

A lady SP leader beats lekhpal in front of SDM.

परमात्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर वह तहसील में सरकारी काम निपटा रहे थे। तभी सविता वहां आ गई और बोली एसडीएम ने उन्हें (परमात्मा) को बुलाया है। वह सविता के साथ एसडीएम से मिलने जा रहे थे तो रास्ते में उसने अभद्रता की और खजुरी गांव का नक्शा नजरी छीन लिया।

वह एसडीएम के चैंबर में पहुंचे तो एसडीएम के सामने ही सविता ने उन्हें चप्पल से पीट डाला। एसडीएम की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गई।

इस पर जिलाध्यक्ष, सपा महिला प्रकोष्ठ साधना सिंह का कहना है कि लेखपाल को एसडीएम के सामने पीटने वाली खुद को सपा नेत्री बताने वाली सविता श्रीवास्तव सपा महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी नहीं है। और न ही उसका पार्टी से कोई लेना-देना है। वह सपा को बदनाम करने के लिए खुद को सपा महिला प्रकोष्ठ का पदाधिकारी बता रही है।

वहीं तरबगंज के एसडीएम का कहना है कि तहसील के खजुरी गांव की रहने वाली महिला सविता श्रीवास्तव मेरे चैंबर में आई थी। उसने चकरोड की पैमाइश को लेकर लेखपाल परमात्माराम मौर्या से मेरे सामने अभद्रता करते हुए उसे चप्पल से पीटा है।

इस मामले में थाना तरबगंज में सविता श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed