{"_id":"5fbe08d90be57025e54198b2","slug":"a-lady-doctor-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः कार सीख रही युवती ने महिला चिकित्सक को कुचला, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः कार सीख रही युवती ने महिला चिकित्सक को कुचला, मौत
Wed, 25 Nov 2020 01:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में महानगर के डॉल्फिन पार्क के पास सोमवार देर शाम मामी के साथ कार चलाना सीख रही युवती ने माता-पिता के साथ टहलने निकली चिकित्सक कोपल वासुदेवा को कुचल दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक, मल्हार अपार्टमेंट में मध्यांचल के अधीक्षण अभियंता प्रमोद प्रसाद यादव परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार देर शाम प्रमोद, पत्नी मनीषा और बेटी कोपल वासुदेवा के साथ अपार्टमेंट से बाहर निकले थे।
विज्ञापन
वे जैसे ही डॉल्फिन पार्क के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार कार ने कोपल को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, कार में मौजूद युवती व महिला भी किसी अधिकारी के परिवार से हैं।
विज्ञापन