{"_id":"660e9f91f1e888667f0456fb","slug":"a-labourer-of-shravasti-died-in-uttarakhand-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: उत्तराखंड में हुई दुर्घटना में भचकाही निवासी श्रमिक की मौत, मशीन का डोंगा गिरने से नीचे दबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: उत्तराखंड में हुई दुर्घटना में भचकाही निवासी श्रमिक की मौत, मशीन का डोंगा गिरने से नीचे दबा
Thu, 04 Apr 2024 06:09 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:09 PM IST
सार
श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के भचकाही के रहने वाले एक श्रमिक की उत्तराखंड में हादसे में मौत हो गई। वह मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का तार टूटने के कारण मशीन का डोंगा उस पर गिर गया।
विज्ञापन
मृतक भरत व घर पहुंचे एसडीएम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में कार्य करने गए श्रमिक की दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई। इसकी सूचना राहत आयुक्त कार्यालय से जिले को भेजी गई। सूचना के बाद गुरुवार एसडीएम भिनगा आपदा विशेषज्ञ व लेखपाल के साथ भचकाही गांव पहुंचे।
विज्ञापन
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भचकाही निवासी भरत (22) अपने पिता शिव नारायण राणा होली के बाद मजदूरी करने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल गया था। जहां वह एक निर्माण कंपनी में काम करता था। जबकि शिव नारायण की पत्नी बच्चों के साथ घर पर रहती है। बुधवार को भरत मिक्सर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का तार टूटने के कारण मशीन का डोंगा भरत पर गिर गया।
विज्ञापन
घटना में भरत का एक हाथ कटकर अलग हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता। भरत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर पिता के सुपुर्द कर दिया जिसे वापस भचकाही लाया जा रहा है। वहीं इसकी सूचना के बाद गुरुवार को डीएम कृतिका शर्मा के निर्देश पर गांव पहुंचे एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र व लेखपाल मनोराम ने श्रमिक के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। घटना के बाद थारू बाहुल्य भचकाही गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन