{"_id":"68a23ecc66241b84aa0b98e6","slug":"a-laborer-who-went-to-take-a-bath-in-a-pond-died-by-drowning-lucknow-news-c-13-knp1050-1340482-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तालाब में नहाने गए मजदूर की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तालाब में नहाने गए मजदूर की डूबकर मौत
Mon, 18 Aug 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईगंज में शुक्रवार शाम बेली कला गांव निवासी मजदूर शिवनंद कुमार (40) तालाब में नहाते समय डूब गए। पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों ने चार घंटे में उनका शव निकाल लिया।
शिवनंद शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर के सामने बने 15 फीट गहरे तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान वह डूबने लगे। उनके चीखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की मगर, वे असफल रहे। घटना की जानकारी पुलिस और शिवनंद के घरवालों को दी। इंस्पेक्टर गोसाईगंज ब्रजेश कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। रात करीब आठ बजे शिवनंद का शव तालाब से निकाला गया।