फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A jackol beaten to death when he attacks on a mother and son in Bahraich.

Sultanpur: मां-बेटे पर हमला, ग्रामीणों ने सियार को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 10 Sep 2024 01:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Sep 2024 01:30 PM IST
सार

महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें देखकर सियार भागा। हालांकि, गांव वालों ने घेराबंदी करके लाठी डंडे से पीट-पीटकर सियार को मार डाला।

विज्ञापन
A jackol beaten to death when he attacks on a mother and son in Bahraich.
हमले में घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर कुड़वार के पांडेय का पुरवा मजरे अझुई गांव में सोमवार रात सियार ने दरवाजे चारपाई पर बेटे के साथ बैठी स्मिता पर सियार हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए महिला ने सियार के मुंह में हाथ डाल दिया, जिससे उनकी चार उंगलियों पर गंभीर चोटें आई हैं। सियार ने उनके पैर में भी काट लिया।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें देखकर सियार भागा। हालांकि, गांव वालों ने घेराबंदी करके लाठी डंडे से पीट-पीटकर सियार को मार डाला। इसके अलावा पांडेय का पुरवा गांव की ज्योति पांडेय को भी सियार ने जख्मी कर दिया। वह घर के भीतर बैठी थी, जब सियार ने हमला किया। पांडेय का पुरवा और पड़ोसी गांव में रैपुरा में पांच लोगों पर सियार के हमला करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम दोनों गांवों में कांबिंग कर रही है। पांडेय का पुरवा और रैपुरा में सियार कई जानवरों को भी चोटिल कर चुका है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed